बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी और विराट का रिकॉर्ड
Written By
Last Modified: रविवार, 3 नवंबर 2019 (20:49 IST)

रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी और विराट का रिकॉर्ड

Rohit Sharma | रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी और विराट का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बांग्‍लादेश के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में पहले टी-20 मुकाबले में रविवार को एक साथ 2 रिकॉर्ड बना डाले। विराट कोहली (Virat Kohli) को इस सीरीज में विश्राम दिए जाने के बाद इस सीरीज में भारत की कप्तानी संभाल रहे रोहित ने मैदान में उतरने के साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का भारत की तरफ से सर्वाधिक टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

रोहित का यह 99वां मैच था और वे धोनी के 98 मैचों से आगे निकल गए। रोहित हालांकि पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए, लेकिन 5 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से बनी अपनी 9 रन की संक्षिप्त पारी में उन्होंने विराट को पीछे छोड़ दिया और टी-20 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित के अब 99 मैचों में 2452 रन हो गए हैं, जबकि विराट के 72 मैचों में 2450 रन हैं। भारत की तरफ से सर्वाधिक टी-20 खेलने वाले पांच खिलाड़ी हैं- रोहित शर्मा (99), महेंद्र सिंह धोनी (98), सुरेश रैना (78), विराट कोहली (72) और युवराज सिंह (58) हैं। 
ये भी पढ़ें
Live Score : पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए मिला 149 रनों का लक्ष्य