1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma and Waism Akram hugs & former cricketers shares commentry box
Written By WD Sports Desk
Last Modified: सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (13:47 IST)

मैदान के बाहर पूर्व क्रिकेटरों का दोस्ताना, रोहित और अकरम मिले गले, मिस्बाह सहवाग कमेट्री बॉक्स में

India
INDvsPAK मैदान के अंदर भले ही भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर्स ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाए लेकिन मैदान के बाहर दो पूर्व कप्तान गले मिलते हुए दिखे। भारत के रोहित शर्मा और पाकिस्तान के वसीम अकरम गले मिलते हुए दिखे।

यह वाक्या तब हुआ जब आईसीसी ब्रांड अंबेसेडर रोहित शर्मा मैच के शुरु होने से पहले ट्रॉफी लेकर आ रहे थे। ट्रॉफी पोडियम पर रखने के बाद उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम से हाथ मिलाया और दोनों खिलाड़ी गर्मजोशी से गले भी मिले।
ऐसे में क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया कि मैदान पर हाथ ना मिलाने की क्या जरुरत है जब पूर्व क्रिकेटर्स गलबाहियां करते हुए दिख रहे हैं। यह बड़ा सवाल क्रिकेट फैंस का तब भी सामने आया जब उन्होंने कमेंट्री बॉक्स में कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स को पाक के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के साथ बातचीत करते हुए दिखे।
ये भी पढ़ें
खाता खोलो फिर आक्रामक बल्लेबाजी करो, शास्त्री की अभिषेक को दो टूक