मंगलवार, 17 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rashid Khan becomes first bowler to scalp seven hundred T2O Wickets
Written By WD Sports Desk
Last Modified: सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (18:30 IST)

T20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान

rashid khan
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी-20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने आज यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच में मोहम्मद अरफ़ान को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। मैच से पहले राशिद के नाम 699 विकेट थे। उन्होंने यूएई की पारी के 16वें ओवर में अरफान को हिट विकेट कराकर अपना ऐतिहासिक 700वां विकेट लिया।

अफगानिस्तान के कप्तान को इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 698वां और 699वां विकेट लिया था, लेकिन इस मैच में शुरुआती 3.2 ओवर उनके बिना सफलता के गए। उन्होंने पहले 20 गेंदों में 17 रन दिए।
फिर अरफान रिवर्स स्वीप खेलने के लिए घूमे, लेकिन शॉट को मिस किया और फिर बैलेंस होने के चक्कर में स्टंप को टच कर बैठे। इस मामले में संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में सुनील नारायण 613 विकेट के साथ राशिद से पीछे और ब्रावो के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें
T20I World Cup से ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर, श्रीलंका ने 8 विकेटों से रौंदा