1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pakistan defeats West indies by eight wickets to square the series

3 साल बाद पाकिस्तान को मिली विदेशी धरती पर जीत, इंडीज को 8 विकेट से हराया

Babar Azam
PAKvsWI पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेटों से हराकर 3 साल (1,104 दिन )बाद किसी विदेशी धरती पर जीत का स्वाद चखा। पाकिस्तान ने इस तरह दूसरा टेस्ट 8 विकेट से जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। कप्तान बाबर आजम की वापसी के बाद यह पहली जीत है। कप्तान बाबर आजम और जस्टीन ग्रीव्स को मैन ऑफ द सीरीज पुरुस्कार से नवाजा गया।

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए। जिसके जवाब ने पाकिस्तान ने 387 रन बनाए। पहली पारी में मामूली 43 रनों की बढ़त काफी बड़ी दिखने लग गई जब वेस्टइंडीज सिर्फ 117 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को दिए गए 75 रनों का पीछा टीम ने सलामी बल्लेबाजों को गंवा कर पूरा कर लिया। तब क्रीज पर बाबर आजम और अबदुल्ला शफीक थे जिन्होंने पहली पारी में 160 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
103 रनों पर 6 विकेट खो चुकी वेस्टइंडीज के अगले 4 विकेट सिर्फ 7 रनों पर गिर गए। पाकिस्तान की ओर से अजान औवेस और इमाम उल हक सस्ते में आउट हो गए। बाबर आजम और अबदुल्ला शफीक ने 35 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को एतिहासिक जीत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने नाबाद 24 रनों का योगदान दिया।
इस जीत के साथ पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर पहुंच गई और वेस्टइंडीज अंतिम पायदान नौंवे पर खिसक गई है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशन 22.22 है वहीं वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 20.83 है।

वारिकन ने पहली पारी में छह विकेट लेकर पाकिस्तान की बढ़त को केवल 43 रन तक सीमित कर दिया था।श्रृंखला का पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के स्पिनरों साजिद खान और अली उस्मान ने क्वीन्स पार्क ओवल की खुरदरी पिच का फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने वर्ष 2000 के बाद से वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई भी टेस्ट श्रृंखला बचाने में सफल रहा।

इससे पहले वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 117 रन पर सिमट गई, जिससे पाकिस्तान को जीत के लिए केवल 75 रन का लक्ष्य मिला। ऑफ स्पिनर साजिद खान (32 रन पर चार विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान (39 रन पर चार विकेट) ने मिलकर आठ विकेट झटके।वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग पीठ की चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी नहीं कर सके। उन्हें तीसरे दिन शॉर्ट कवर से शानदार सीधे थ्रो के जरिए बाबर को रन आउट करते समय चोट लगी थी।

वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 106 रन से आगे खेलते हुए अपने बचे हुए विकेट जल्दी गंवा दिये।पाकिस्तान ने इससे पहले विदेशी धरती पर 2023 में श्रीलंका के खिलाफ बाबर की कप्तानी में ही अपना पिछला टेस्ट मैच जीता था।टीम को इसके बाद लगभग तीन वर्षों तक शान मसूद की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में 3-0, दक्षिण अफ्रीका में 2-0 और बांग्लादेश में 2-0 से टेस्ट श्रृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल बम से हमला, फेंके गए पत्थर (Video)