1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Newzealand makes a mockery of UAE highest T20I Score in World Cup
Written By WD Sports Desk
Last Updated : मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (18:31 IST)

15 ओवर में 175 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने UAE को 10 विकेटों से रौंदा

Afghanistan
AFGvsNZ 175 रनों का पीछा कर रही न्यूजीलैंड ने चेन्नई के चेपॉक मैदान पर संयुक्त अरब अमीरात को 10 विकेटों से रौंदा और टी-20 विश्वकप की दूसरी जीत अर्जित कर ली। कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज टिम साईफर्ट ने 89 और फिन ऐलेन ने 84 रनों की पारी खेली और 15.2 ओवरों में ही इसे पा लिया।टिम साइफर्ट ने 42 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 89 रनों की पारी खेली। फिन ऐलन और साइफर्ट के बीच 175 रनों की अविजित साझेदारी हुई। फिन ऐलन ने 50 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के लगाते हुए नबााद 84 रन बनाये।
इससे पहले टॉस जीतकर संयुक्त अरब अमीरात ने अपना सर्वश्रेष्ठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर खड़ा किया।कप्तान मुहम्मद वसीम (नाबाद 66) और आलीशान शराफु (55) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 173 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूएई की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में आर्यंष शर्मा (आठ) का विकेट गंवा दिये। इसके बाद मुहम्मद वसीम और आलीशान शराफु की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। 15वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने आलीशान शराफु को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। आलीशान शराफु ने 47 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली।

मयंक कुमार 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुये। इसके अलावा हर्षित कौशिक (दो), सोहैब खान (सात) और मुहम्मद इरफान (शून्य) पर आउट हुये। यूएई ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 173 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने दो विकेट लिये। जेकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान ने 32 रनों से दी संयुक्त राज्य अमेरिका को मात