8 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में हराया, ODI सीरीज में की बराबरी
INDvsNZ क्रिस्टियन क्लार्क (तीन विकेट) के बाद डैरिल मिचेल (नाबाद 131) और विल यंग (87) रनों की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 15 गेंदें शेष रहते भारत को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।न्यूजीलैंड ने भारत में भारत को 8 साल पहले यानि कि 2017 में हराया था। साल 2023 से भारत लगातार न्यूजीलैंड को घर में 8 मुकाबले हरा चुका था। लेकिन आज न्यूजीलैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत को 7 विकेट से हरा दिया।
285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 22 के स्कोर पर डेवन कॉन्वे (16) का विकेट गंवा दिया। कॉन्वे को हर्षित राणा ने बोल्ड आउट किया। 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरी निकल्स (12) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद विल यंग और डैरिल मिचेल की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़ कर न्यूजीलैंड के मैच जीतने की नींव रखी। 38वें ओवर में कुलदीप यादव ने विल यंग को आउटकर भारत के मैच जीतने की उम्मीद को जिंदा करने का प्रयास किया।
विल यंग ने 98 गेंदों में सात चौकों की मदद से 87 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। डैरिल मिचेल 117 गेंदों में 11चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 131 रनों की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स 32 रन बनाकर नाबाद रहे।भारत के लिए हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
भारतीय पारी की जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक क्लिक करें