सम्बंधित जानकारी
- राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक: वह ऐतिहासिक दस्तावेज जो भारतीय खेलों में बदलाव का वादा करता है
- एशिया कप के लिए चयन के लिए केरल पुलिस मदद कर रही संजू सैमसन की
- Asia Cup: बुमराह के खेलने की संभावना, इन दो खिलाड़ियों के बीच उप कप्तानी की होड़
- World Cup के लिए ODI टीम में रहें Ro Ko, क्या दादा की बात मानेगी BCCI
- अब तीसरा मौका मिलना असंभव, करुण नायर के टेस्ट करियर का अंत
Asia Cup से पहले नेपाल की टीम ने बैंगलूरू में किया अभ्यास, BCCI ने रीलीज किया Video
नेपाल की टीम ने बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया
नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालीफ़ायर के लिए बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में अभ्यास किया।यह भारत और नेपाल के बीच बढ़ते सहयोग का एक और उदाहरण है। बीसीसीआई पड़ोसी देश को क्रिकेट टीम के रूप में अपनी साख बेहतर बनाने में मदद कर रहा है।
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी के तहत नेपाल की राष्ट्रीय टीम ने दो सप्ताह के विशेष शिविर में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया। टीम ने सुविधाओं का पूरा उपयोग किया और आगामी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने के लिए कौशल, फिटनेस और खेल की विभिन्न स्थितियों पर काम किया।
नेपाल ने पिछले साल जून में हुए टी-20 विश्व कप से पहले बड़ौदा और गुजरात क्रिकेट संघ की टीमों के साथ त्रिकोणीय टी-20 अभ्यास टूर्नामेंट में भी भाग लिया था।विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत की प्रतिबद्धता को दिखाते हुए जनवरी 2024 में नेपाल की पुरुष क्रिकेट टीम और सीएएन (नेपाल क्रिकेट संघ) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी और नेपाल में क्रिकेट के विकास के लिए भारत के समर्थन से अवगत कराया था।
भारत सरकार ने इस साल मार्च में नेपाल में नेपाल की अंडर-19 टीमों और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की टीम के बीच अभ्यास टूर्नामेंट के आयोजन में भी सहयोग दिया था।नेपाल की महिला टीम ने भी मई में थाईलैंड में हुए एशिया विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी के लिए अप्रैल-मई में दिल्ली में एक तैयारी शिविर में भाग लिया था। नेपाल क्वालीफायर के फाइनल में पहुंचा। (भाषा)
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी के तहत नेपाल की राष्ट्रीय टीम ने दो सप्ताह के विशेष शिविर में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया। टीम ने सुविधाओं का पूरा उपयोग किया और आगामी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने के लिए कौशल, फिटनेस और खेल की विभिन्न स्थितियों पर काम किया।
इस शिविर का उद्देश्य टी-20 विश्व कप क्वालीफायर से पहले खिलाड़ियों के कौशल को बेहतर करना था।नेपाल की पुरुष टीम ने पिछले साल अगस्त में भी बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास किया था और भारत में आयोजित घरेलू अभ्यास टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था।आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालीफायर इस साल अक्टूबर में खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी अगले साल भारत और श्रीलंका करेंगे।As part of their preparation for the ICC Mens T20 World Cup Qualifiers, the Nepal national team trained at the BCCI Centre of Excellence over a focused two-week camp
— BCCI (@BCCI) August 12, 2025
Making full use of the facilities, the team worked across skill, fitness, and game scenarios to gear up for… pic.twitter.com/Xr7XPbHghr