गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. mumbai t20 league akash tigers bought sachin tendulkars son arjun tendulkar
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 मई 2019 (17:12 IST)

5 लाख में बिके सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, अब इस टी-20 लीग में मचाएंगे धमाल

5 लाख में बिके सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, अब इस टी-20 लीग में मचाएंगे धमाल - mumbai t20 league akash tigers bought sachin tendulkars son arjun tendulkar
मुंबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टी-20 मुंबई लीग के दूसरे सत्र के लिए आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने शनिवार को 5 लाख रुपए में खरीदा। सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड दूत हैं। सुजीत नायक को भी 5 लाख रूपये के मूल्य में खरीदा गया।
 
नीलामी में अर्जुन तेंदुलकार को ऑलराउंडर वर्ग में 1 लाख रुपए के आधार मूल्य में शामिल किया गया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज अर्जुन भारत की अंडर-19 टीम के लिए अनधिकृत टेस्ट में खेल चुके हैं।
 
कई टीमों ने उनके लिए बोली लगाई, पर नार्थ मुंबई पैंथर्स ने 5 लाख रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई। इसके बाद नीलामी करा रहे चारू शर्मा ने दो नई टीमों (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब और ईगल थाणे स्ट्राइकर्स) को बराबरी करने के मौके (ओटीएम) का विकल्प दिया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कश्मीर और केरल में खास ट्रेनिंग लेने आए थे श्रीलंका बम धमाकों के हमलावर, सेना प्रमुख का दावा