शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni, To play from Jharkhand
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2015 (16:23 IST)

आठ साल बाद झारखंड की तरफ से खेलेंगे धोनी

आठ साल बाद झारखंड की तरफ से खेलेंगे धोनी - Mahendra Singh Dhoni, To play from Jharkhand
रांची। भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 8 वर्ष बाद एक बार फिर अपने गृहराज्य झारखंड  की तरफ से मैदान में उतरेंगे। 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्तता के कारण धोनी राज्य क्रिकेट को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। पिछली  बार माही ने 2007 में विश्व कप के बाद ट्वेंटी-20 मैच में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन  वे इस सत्र में राज्य टीम की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके 'कैप्टन कूल' धोनी घरेलू ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट मुश्ताक  अली ट्रॉफी के साथ-साथ वनडे मैच में भी खेलते नजर आएंगे। 
 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतिम वनडे मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाएगा जिसके बाद  अगले वर्ष 12 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया से टीम का पहला वनडे मुकाबला होना है। इसके बीच  धोनी को अभ्यास के लिए कोई मैच नहीं मिलेगा इस वजह से उनका झारखंड से खेलने का निर्णय  अभ्यास व फिटनेस के लिहाज से कारगर साबित होगा। (वार्ता)