कोलकाता की लगभग पूरी टीम बनी अप्रैल फूल, यह खिलाड़ी नहीं डरे (Video)
कोलकाता नाईट राइडर्स की पूरी टीम के साथ सोशल मीडिया टीम ने एक प्रैंक खेला। कोलकाता नाईट राइडर्स के अभ्यास सत्र में एक प्रैंक शुरु हुआ जिसमें खिलाड़ियों के सामने एक छोटा बक्सा रखा गया जिसमें से उन्हें डब्बा पर रखा कवर हटाने कि लिए कहा गया।
इस अभ्यास सत्र में अजिंक्य रहाणे नहीं थे इस कारण शुरुआत रिंकू सिंह से हुई और जब उन्होंने पाया डिब्बे के अंदर मकड़ी है तो वह डर गए। इसके बाद टीम के कोच शेन वॉटसन का भी यही हाल हुआ। फिर बारी वैभव अरोड़ा की आई, उनका भी यह ही रिएक्शन था। टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन को भी मकड़ी ने डरा दिया। इसके बाद ब्लेसिंग मुजरबानी भी इस प्रैंक से डर गए।
हालांकि टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने कहा कि उनको समझ आ गया है कि इसके अंदर मकड़ी है। इसके अलावा मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती और राहुल त्रिपाठी की कोई खास भाव भंगिमा नहीं थी। ब्रावो और रोवमैन पॉवेल ने तो सोशल मीडिया टीम को नजरअंदाज करते हुए कहा कि उन्हें सुधरने की जरुरत है।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें