1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. KL Rahul and Sai Sudarshan shines on the first day against Afghanistan

अफगानिस्तान के खिलाफ खाली स्टेडियम में आया केएल राहुल का शतक

Afghanistan
AFGvsIND मुल्लनपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने खबर लिखे जाने तक 3 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए थे। गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र से इतर भारत यह टेस्ट मैच खेल रहा है। 

भारत ने अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रुप में गंवाया जिन्होंने 32 गेंदोंं में 5 चौकों के सहारे से  24 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर आए सांई सुदर्शन और केएल राहुल के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई। सांई सुदर्शन 81 रनों पर आउट हो गए और अपना शतक चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। 

केएल राहुल भी भाग्यशाली रहे जब उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद कीपर के ग्लब्स पर लग गई लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने रिव्यू के लिए मन नहीं बनाया। इस वक्त केएल राहुल सिर्फ 16 रनों पर थे उन्होंने 164 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।हालांकि शतक बनाने के बाद ही जियाउर ने उनको आउट कर दिया।

मोहम्मद सलीम सैफी को फिलहाल 35 रन देकर 2 विकेट मिले। इससे पहले भारत ने इस रनों का अंबार लगाने वाली पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि स्टेडियम में दर्शक नदारद रहे।भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने कहा कि यदि ईमानदारी से कहूं तो हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया ख़रोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

भारत : केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें