गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jay Shah may succeed Sourav Ganguly as BCCI president
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (12:44 IST)

सौरव गांगुली की हो सकती है BCCI से विदाई! क्या जय शाह बनेंगे अध्यक्ष?

सौरव गांगुली की हो सकती है BCCI से विदाई! क्या जय शाह बनेंगे अध्यक्ष? - Jay Shah may succeed Sourav Ganguly as BCCI president
भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बीसीसीआई से जल्द विदाई हो सकती है। एक अग्रणी अखबार ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है कि 18 अक्टूबर के बाद सौरव गांगुली की बीसीसीआई में कोई भूमिका नहीं रहेगी। इस खबर के बारे में ट्विटर के कुछ नीले रंग के खातों ने भी ट्वीट किया है।
इसक बाद से ही इस सोशल मीडिया साइट पर यह खबर फैल गई कि हो सकता है जय शाह इसके बाद सौरव गांगुली की जगह ले लें। यानि कि गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं।इस खबर को लेकर भी ट्विटर पर खासी हलचल मची

हालांकि हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान में संशोधन की अनुमति दी जिससे इसके अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) पर जाए बगैर पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया था।

शीर्ष अदालत का आदेश बोर्ड की उस याचिका पर आया था जिसमें अध्यक्ष गांगुली और सचिव शाह सहित पदाधिकारियों के कार्यकाल से जुड़े संविधान में संशोधन का आग्रह किया गया था। इसमें मांग की गई थी कि पदाधिकारियों के सभी राज्य क्रिकेट संघों और बीसीसीआई में कार्यकाल के बीच अनिवार्य ब्रेक की अवधि को खत्म किया जाए।

बीसीसीआई ने अपने प्रस्तावित संशोधन में अपने पदाधिकारियों के लिए ब्रेक की अवधि को समाप्त करने की मांग की थी जिससे कि गांगुली और शाह संबंधित राज्य क्रिकेट संघों में छह साल पूरे करने के बावजूद अध्यक्ष और सचिव के रूप में पद पर बने रहें।हालांकि अभी की सरगर्मियां वास्तव में खबर है या फिर महज एक अफवाह यह देखना बाकी है।
ये भी पढ़ें
Asia Cup में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी