सम्बंधित जानकारी
- Scorpio बनी फ्लाइंग कार, अटल टनल के पास हुआ भयानक हादसा, देखें दर्दनाक वीडियो
- Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू
- दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत
- राजस्थान के भीलवाड़ा में चोर नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आए और दुकान से 40 मोबाइल चुराकर ले गए
- राजस्थान के टोंक का इंजीनियर बना आयरलैंड का प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने जय मुंद्रा खेलेंगे यह यूरोपीय लीग
भारत पर ऐतिहासिक टी20 श्रृंखला जीत के नायक रहे आयरलैंड के युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा को गुरुवार को आयोजित यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले खिलाड़ी ड्राफ्ट (Auction) में रॉटरडम डॉकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।लीग की छह फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट के दौरान कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के 12-12 खिलाड़ी शामिल थे।
एम्स्टर्डम फ्लेम्स और रॉटरडम डॉकर्स ने नीदरलैंड के अधिकांश खिलाड़ियों को चुना, जबकि एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और ग्लासगो कॉस्मिक ने स्कॉटलैंड के 12 में से नौ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं डबलिन गार्जियंस और बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के 12 में से सात खिलाड़ियों का चयन किया।
रॉटरडैम डॉकर्स ने अपने पहले चयन के रूप में मूंदड़ा को टीम में शामिल किया। राजस्थान के मूंदड़ा ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था।डॉकर्स ने नीदरलैंड्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माइकल लेविट, रियान क्लेन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार को टीम में शामिल किया।
बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के अनुभवी पॉल स्टर्लिंग और उभरते बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज को अपनी टीम में शामिल कर अपनी ताकत बढ़ाई।रॉटरडम डॉकर्स के सह-मालिक जोंटी रोड्स ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह जय मूंदड़ा ने अपनी पहचान बनाई है, उसे देखते हुए हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे। वह असाधारण क्षमता वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं और हमें खुशी है कि हमने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

Jay moondra ne Gautam Gambhir ki dhoti khol di. pic.twitter.com/UZ40aoGkPa
— (@Satydev_S_Negi) June 28, 2026