1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jasprit Bumrah to lead Mumbai Indians against Punjab Kings

जसप्रीत बुमराह बने मुंबई के कप्तान, टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)

Jasprit Bumrah
MIvsPBKS जसप्रीत बुमराह को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स का कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि हार्दिक पांड्या की जगह कप्तानी करने आए सूर्यकुमार यादव भी अंतिम एकादश से बाहर है। मीडिया सूत्रों के हवाले से सूर्यकुमार यादव को  कोई चोट नहीं आई है वह निजी कारणों से आज के मैच से बाहर है।

मुम्बई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पिछला मैच देखा था और हमें लगा कि मौसम ठंडा होने की वजह से बाद में विकेट अच्छी हो जाएगी। मैंने नहीं सोचा था कि मुम्बई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले मैं टेस्ट कप्तान बन जाउंगा। हमारे तीन गेम बचे हुए हैं और हम जितना हो सके पॉजिटिव लेना चाहेंगे। हम खेल का आनंद लेना चाहते हैं।

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। विकेट थोड़ी सूखी लग रही है। अभी भी नहीं पता है कि पिच कैसी खेलेगी। इसलिए पॉजिटिव होकर सोच रहे हैं। हमें इस बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए कि पिछले कुछ मैचों में क्या गलत हुआ है। हमें अब अच्छे शेप और बेहतरीन माइंडसेट में रहना होगा। हमारी टीम में आज हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

पंजाब किंग्स (एकादश): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

मुम्बई इंडियंस (एकादश):- रयान रिकल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और रघु शर्मा।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभसिमरन सिंह और पुछल्ले बल्लेबाजों ने पंजाब को मुंबई के खिलाफ पहुंचाया 200 रनों तक