शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jasprit Bumrah adjudged man of the match for fourfer against kiwis
Written By WD Sports Desk
Last Modified: सोमवार, 9 मार्च 2026 (12:00 IST)

40 विकेट पार, टी-20 विश्वकपों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बुमराह बने मैन ऑफ द मैच

Jasprit Bumrah
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब जीतने पर कहा कि यह जीत मेरे लिये खास है।जसप्रीत बुमराह ना केवल इस टूर्नामेंट के बल्कि टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक 40 विकेट निकालने वाले गेंदबाज बने। वह पिछले टी-20 विश्वकप में 15 विकेट निकालने के कारण मैन ऑफ द मैच भी थे। इस मैच में उन्होंने 4 विकेट चटकाए और कुल 14 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
 प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने कहा, “यह जीत मेरे लिए बेहद ख़ास है। मैंने अपने घरेलू मैदान पर पहले भी एक फ़ाइनल खेला था, लेकिन तब जीत नहीं मिली थी। आज यहां जीत हासिल करना अलग ही एहसास है। मुझे पता था कि पिच सपाट है, इसलिए मुझे अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना था। इस टूर्नामेंट से पहले मैं ऐसे दौर में था जहां मुझे लग रहा था कि मैं ज़रूरत से ज़्यादा कोशिश कर रहा हूं। गेंदबाज़ी अच्छी कर रहा था, लेकिन फिर भी ऐसा महसूस हो रहा था कि खु़द पर दबाव डाल रहा हूं। इस टूर्नामेंट में मैंने बस खेल को अपने पास आने दिया और वही मेरे लिए काम कर गया। अपने प्रदर्शन का आकलन करना हमेशा मेरी ताकत रहा है।

विश्व कप फ़ाइनल में अपने घरेलू मैदान पर प्लेयर ऑफ द मैच मिलना इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जहां तक स्लोअर गेंदों की बात है, यहां के अनुभव ने काफी मदद की। मैंने यहां कई बार सपाट पिचों पर खेला है और दूसरी टीमों को भी देखा है। मुझे समझ आ गया था कि अगर बहुत तेज़ गेंद डालूंगा तो बल्लेबाज़ों के लिए शॉट खेलना आसान हो जाएगा। इसलिए मैंने समझदारी से गेंदबाज़ी की और यही सोचता रहा कि बल्लेबाज़ क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।हमारे गेंदबाज़ी समूह की बात करें तो जब भी हम चर्चा करते हैं, हर खिलाड़ी अपने विकल्प लेकर आता है। जब भी बातचीत की ज़रूरत पड़ी हमने खुलकर बात की। हमने कभी घबराहट नहीं दिखाई। हमने हमेशा संयम बनाए रखा। जो टीमें ऐसा कर पाती हैं वही टूर्नामेंट जीतती हैं और मुझे खुशी है कि हमने यह करके दिखाया।”
ये भी पढ़ें
3 लगातार अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन बने मैन ऑफ द सीरीज, सचिन ने की कायापलट