इंग्लैंड का सबसे युवा कप्तान बनकर 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे जैकब बेथेल
इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ अगले महीने डबलिन में होने वाली तीन टी20 मैच की श्रृंखला के लिए 21 वर्षीय ऑलराउंडर जैकब बेथेल (Jacob Bethell) को कप्तान नियुक्त किया है। इस तरह से वह इंग्लैंड के सबसे युवा पुरुष क्रिकेट कप्तान बनकर 136 वर्षों से कायम रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इंग्लैंड के पिछले सबसे युवा कप्तान मोंटी बोडेन (Monty Bowden) थे, जो 1889 में तब 23 वर्ष के थे, जब उन्होंने नियमित कप्तान ऑब्रे स्मिथ के बुखार से बीमार पड़ जाने के कारण दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच में कप्तानी की थी।
History maker!
— England Cricket (@englandcricket) August 15, 2025
Jacob Bethell is set to become our youngest ever England Men's captain against Ireland
Congrats, Beth! pic.twitter.com/tcR4b0dB0D
इंग्लैंड ने अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे से विश्राम दिया है। इनमें सीमित ओवरों की टीम के नियमित कप्तान हैरी ब्रुक (Harry Brook) भी शामिल हैं, जो सितंबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 मैचों में टीम की कमान संभालेंगे। (भाषा)

