सम्बंधित जानकारी
- “यह जबलपुर रॉयल लायंस का अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीजन होगा” — राहुल बाथम
- धर्मशाला में मौसम नहीं साफ, क्या पूरा हो पाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान मैच
- FAB Four बल्लेबाज केन विलियमसन ने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा
- रोहित शर्मा ने नेट्स पर पसीना बहाकर साबित की अपनी फिटनेस
- Under 19 टीम में हुआ पूर्व कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ बेटे का चयन
जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ MPL T20I सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़
जबलपुर रॉयल लायंस लगातार तीन जीत के साथ सीजन की बेहतरीन शुरुआत करके एमपीएल (MPL) टी20 में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश में है। टीम के इस शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कप्तान राहुल बाथम ने कहा, "यह टीम अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम है। मुझ जैसे अनुभवी खिलाड़ियों, रितिक और पुनीत के साथ-साथ नए चेहरों के आने से हमें अनुभव और ऊर्जा का सही मिश्रण मिला है। लगातार 3 मैचों में अजेय रहने से हमें यह विश्वास मिला है कि हम एमपीएल के इस सीजन में अपना दबदबा बनाए रखेंगे।"
जबलपुर की टीम टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है और तीनों मैचों में जेआरएल (JRL) ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की है। पहले मैच में पुनीत दांते और पंकज पटेल ने इंदौर की टीम के टॉप ऑर्डर को पहले दो ओवरों में ही ढेर कर मैच पर पकड़ बना ली थी। बल्लेबाजी में अजय रोहेरा और रितिक टाडा ने शानदार पारियां खेलकर टीम को पहली जीत दिलाई।
वहीं, दूसरे मैच में पुनीत ने उज्जैन के खिलाफ गेंदबाजी में एक बार फिर बेहतरीन शुरुआत की। दूसरी पारी में 211 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जेआरएल ने 98 रनों पर 5 विकेट खो दिए थे। ऐसे में आकर्ष सिंह परिहार ने 21 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला। लेकिन मैच के असली हीरो रितिक टाडा और कप्तान राहुल बाथम साबित हुए, जिन्होंने 114 रनों की नाबाद मैच जिताऊ साझेदारी की। इसमें रितिक ने मात्र 32 गेंदों में 91 रन और राहुल ने 23 गेंदों में 46 रन बनाए।
मालवा स्टालियंस के खिलाफ तीसरे मैच में जबलपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया। अच्छी शुरुआती साझेदारी के बाद जबलपुर की टीम संकट में फंस गई जब उन्होंने 10 ओवर में 74 रन पर 4 विकेट खो दिए। लेकिन जेआरएल के 'संकटमोचक' अजय रोहेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण शतक जड़ा और संजोग सिंह निज्जर के साथ अहम साझेदारी की। स्कोर बोर्ड पर 205 रन टांगने के बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पुनीत और नयनराज मेवाड़ा ने लगातार विकेट झटके और टीम को 54 रनों से जीत दिलाई।
जबलपुर रॉयल लायंस ने हर मैच में एक संपूर्ण टीम प्रदर्शन दिखाया है और कभी भी वे दबाव में नजर नहीं आए। रितिक टाडा ने आगे कहा, "चाहे हमारे कोच और सहयोगी स्टाफ हो या प्रबंधन, हमें हर किसी से सही समर्थन मिल रहा है और यह प्रदर्शन उसी का परिणाम है।"
उनका अगला मुकाबला 15 जून को इंदौर में भोपाल लेपर्ड्स के खिलाफ होगा, जो प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक मैच होने वाला है।