गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ishan Kishan injured by a toe crusher is fired by Jasprit Bumrah
Written By WD Sports Desk
Last Updated : गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (17:25 IST)

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर ने तोड़ा ईशान किशन के पैर का अंगूठा (Video)

Ishan Kishan
जसप्रीत बुमराह पहले विपक्षी बल्लेबाजों को चोटिल करते थे लेकिन अब उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को भी चोटिल करना शुरु कर दिया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशन किशन को उन्होंने अभ्यास सत्र में चोटिल कर टीम इंडिया की समस्या बढ़ा दी है।

पहले ही अभिषेक शर्मा चोटिल है और नामिबिया के खिलाफ वह दूसरा टी-20 खेल पाएंगे या नहीं यह कहा नहीं जा सकता। ऐसे में अब भारत के पास 2 अनफिट सलामी बल्लेबाजों की पहली सामने आ गई है।

इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। नेट सत्र के दौरान जब जसप्रीत बुमराह की गेंद ईशान किशन को लगी तो वह कराह उठे। लंगड़ाते हुए वह बैठ गए। इसके बाद मैदान पर तुरंत फीजियो आया और उनका उपचार करने मैदान पर पहुंचा।
सूत्रों की मानें तो अब अभिषेक की तरह ही किशन का भी नामीबिया के खिलाफ खेलना संशय में है। ऐसे में अगर किशन नहीं खेलते तो भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा यह देखने वाली बात होगी। बहरहाल संजू सैमसन का खेलना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें
इटली ने नेपाल को 10 विकेटों से रौंदकर पाया विश्वकप का पहला उलटफेर, दो भाइयों ने जड़े 60