इरफान पठान ने पाकिस्तान की हार पर उन्हें चिढ़ाया, डांस कर पूछा - "कैसा रहा संडे?" [VIDEO]
Irfan Pathan Dance IND vs PAK Match : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रविवार का दिन बहुत खास था, भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शानदान मात दी। पाकिस्तान पर जीत के बाद इरफान पठान (Irfan Pathan) ने सोशल मीडिया पर अपनी डांस वीडियो शेयर की, जिसमें वह अपने Well Known अंदाज में अफगान जलेबी गाने पर थिरकते नजर आ रहे थे। कैप्शन था, "पड़ोसियों, Sunday कैसा रहा?" ये तंज पाकिस्तान को लेकर था और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।
यह पहली बार नहीं था जब इरफान ने भारत की जीत का जश्न अफगान जलेबी पर डांस कर मनाया हो। इससे पहले भी एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद इरफान ने यही गाना बजाकर डांस किया था, जिससे यह अब उनका खास जश्न बन चुका है। सोशल मीडिया पर इरफान का यह डांस पाकिस्तान के फैंस के लिए चुभन बन गया, जबकि भारतीय फैंस इसे पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं।
मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को हर डिपार्टमेंट में बुरी तरह पछाड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 175 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन (Irfan Pathan) की 77 रन की शानदार पारी और जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। पाकिस्तान पूरी तरह से भारतीय आक्रमण के आगे ढेर हो गया और मात्र 114 रन पर सिमट गया। इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है।