शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPL 2019 schedule
Written By

IPL 2019 schedule : भारत में ही होंगे आईपीएल 12 के सभी मैच, फाइनल 12 मई को

IPL 2019 schedule : भारत में ही होंगे आईपीएल 12 के सभी मैच, फाइनल 12 मई को - IPL 2019 schedule
नई दिल्ली। देश में अप्रैल-मई में आम चुनावों के चलते इस बात की अटकलें लग रही थीं कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के कुछ हिस्से को विदेश में कराया जा सकता है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को आईपीएल का शेष कार्यक्रम जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही होगा। आईपीएल 2019 के मुकाबले 23 मार्च से शुरु होंगे, जबकि फाइनल मैच 12 मई को खेला जाएगा।
 
बीसीसीआई ने आईपीएल 2019 के पहले 17 मैचों का कार्यक्रम जनवरी में जारी किया था जो 23 मार्च से 5 अप्रैल तक होने थे और तब कहा गया था कि शेष कार्यक्रम को आम चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा। 
 
आईपीएल की शुरूआत 23 मार्च से होनी है और इसका पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में समय के बदलाव की भी अटकलें चल रही थीं लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिन के मैचों का समय 4 बजे तथा रात के मैचों का समय 8 बजे ही रहेगा।
 
बीसीसीआई ने शेष कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही होगा और आठों फ्रेंचाइजी की टीमें अपने सभी सात घरेलू मैच अपने संबंधित स्थलों पर खेलेंगी।
 
चुनाव आयोग ने हाल ही में अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों का कार्यक्रम जारी किया था। चुनाव 11 अप्रैल से 7 चरणों में होगा और मतगणना 23 मई को होगी। क्रिकेट बोर्ड ने चुनाव आयोग और प्रत्येक स्थल के स्थानीय पुलिस अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।
 
बोर्ड ने बताया कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि लीग चरण होम एंड अवे फार्मेट में बरकरार रहे। बीसीसीआई ने बताया कि टूर्नामेंट के प्लेऑफ का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। हालांकि क्रिकइंफो के अनुसार आईपीएल फाइनल 12 मई को चेन्नई में होगा जहां उद्घाटन मैच भी खेला जाना है। 
 
समझा जाता है कि प्लेऑफ मैच 7 मई (क्वालीफ़ायर 1), 8 मई (एलिमिनेटर) और 10 मई (क्वालीफ़ायर 2) को खेले जा सकते हैं। यह भी समझा जाता है कि बीसीसीआई ने विजाग (विशाखापत्तनम) को वैकल्पिक स्थल के रूप में रखा है ताकि किसी मैच को किसी कारणवश शिफ्ट किए जाने की स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
 
आईपीएल 12 का पूरा शेड्यूल
 
23 मार्च- CSK vs RCB (चेन्नई) रात 8 बजे से 
24 मार्च- KKR vs SR (कोलकाता) शाम 4 बजे से 
24 मार्च MI vs DC (मुंबई) रात 8 बजे से 
25 मार्च RR vs KXIP (जयपुर) रात 8 बजे से 
26 मार्च DC vs CSK (दिल्ली) रात 8 बजे से 
27 मार्च KKR vs KXIP (कोलकाता) रात 8 बजे से 
28 मार्च RCB vs MI (बेंगलुरु) रात 8 बजे से 
29 मार्च SR vs RR (हैदराबाद) रात 8 बजे से 
30 मार्च- MI vs KXIP (मोहाली) शाम 4 बजे से 
30 मार्च- DC vs KKR (दिल्ली) रात 8 बजे से 
31 मार्च- SR vs RCB (हैदराबाद) शाम 4 बजे से 
31 मार्च- CSK vs RR (चेन्नई) रात 8 बजे से 
 
1 अप्रैल- KXIP vs DC (मोहाली) रात 8 बजे से 
2 अप्रैल- RR vs RCB (जयपुर) रात 8 बजे से 
3 अप्रैल- MI vs CSK (मुंबई) रात 8 बजे से 
4 अप्रैल- DC vs SR (दिल्ली) रात 8 बजे से 
 
5 अप्रैल- RCB vs KKR (बेंगलुरु) रात 8 बजे से 
6 अप्रैल- CSK vs KXIP (चेन्नई) शाम 4 बजे से 
6 अप्रैल- MI vs SR (हैदराबाद) रात 8 बजे से 
7 अप्रैल- RCB vs DC (बेंगलुरु) शाम 4 बजे से 
7 अप्रैल- RR vs KKR (जयपुर) रात 8 बजे से 
8 अप्रैल- KXIP vs SR (मोहाली) रात 8 बजे से 
9 अप्रैल- CSK vs KKR (चेन्नई) रात 8 बजे से 
 
10 अप्रैल- MI vs KXIP (मुंबई) रात 8 बजे से 
11 अप्रैल- RR vs CSK (जयपुर) रात 8 बजे से 
12 अप्रैल- KKR vs DC (कोलकाता) रात 8 बजे से 
13 अप्रैल- MI vs RR (मुंबई) शाम 4 बजे से 
13 अप्रैल- KXIP vs RCB (मोहाली) रात 8 बजे से 
14 अप्रैल- KKR vs CSK (कोलकाता) शाम 4 बजे से 
14 अप्रैल- SR vs DC (हैदराबाद) रात 8 बजे से 
15 अप्रैल- MI vs RCB (मुंबई) रात 8 बजे से 
16 अप्रैल- KXIP vs RR (मोहाली) रात 8 बजे से 
17 अप्रैल- SR vs CSK (हैदराबाद) रात  8 बजे से 
18 अप्रैल- DC vs MI (दिल्ली) रात  8 बजे से 
19 अप्रैल- KKR vs RCB (कोलकाता) रात 8 बजे से 
 
20 अप्रैल- RR vs MI (जयपुर) शाम 4 बजे से 
20 अप्रैल- DC vs KXIP (दिल्ली) रात 8 बजे से 
21 अप्रैल- SR vs KKR (हैदराबाद) शाम 4 बजे से 
21 अप्रैल- RCB vs CSK (बेंगलुरु) रात  8 बजे से 
22 अप्रैल- RR vs DC (जयपुर) रात 8 बजे से 
23 अप्रैल- CSK vs SR (चेन्नई) रात 8 बजे से 
24 अप्रैल- RCB vs KXIP (बेंगलुरु) रात 8 बजे से 
25 अप्रैल- KKR vs RR (कोलकाता) रात 8 बजे से 
26 अप्रैल- CSK vs MI (चेन्नई) रात 8 बजे से
27 अप्रैल- RR vs SR (जयपुर) रात 8 बजे से 
28 अप्रैल- DC vs RCB (दिल्ली) शाम 4 बजे से 
28 अप्रैल- KKR vs MI (कोलकाता) रात 8 बजे से
29 अप्रैल- SR vs KXIP (हैदराबाद) रात 8 बजे से
30 अप्रैल- RCB vs RR (बेंगलुरु) रात 8 बजे से 
 
1 मई- CSK vs DC (चेन्नई) रात 8 बजे से 
2 मई- MI vs SR (मुंबई) रात 8 बजे से 
3 मई- KXIP vs KKR (मोहाली) रात 8 बजे से
4 मई- DC vs RR (दिल्ली) शाम 4 बजे से
4 मई- RCB vs SR (बेंगलुरु) रात 8 बजे से
5 मई- KXIP vs CSK (मोहाली) शाम 4 बजे से
5 मई- MI vs KKR (मुंबई) रात 8 बजे से
ये भी पढ़ें
IPL 2019 : जानिए कौनसी टीम कब और कहां भिड़ेगी