IPL Kids हुए फ्लॉप, पाकिस्तान के सामने 240 पर सिमटी भारतीय पारी
INDvsPAK अंडर 19 एशिया कप में आईपीएल खेल चुके दोनों बल्लेबाज असर नहीं छोड़ पाए और पाकिस्तान के सामने 240 रनों पर भारतीय पारी 46.1 ओवरों में सिमट गई और 49 ओवरों का कोटा भी नहीं पूरा कर पाई।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय पारी शुरुआत में ही वैभव सूर्यवंशी को गंवा बैठी। आयुष म्हात्रे ने जरूर 25 गेंदों में 38 रन बनाए लेकिन पहले पॉवरप्ले में वह भी आउट हो गए।भारतीय युवा बल्लेबाज आरोन जोर्ज ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। लेकिन उनके जाने के बाद भारत लगातार विकेट गंवाता रहा। अब्दुल सुभान और मोहम्मद सय्याम ने 3-3 विकेट लिए।