शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian team becomes first team to defend T20I title on home turf
Written By WD Sports Desk
Last Updated : रविवार, 8 मार्च 2026 (23:56 IST)

हिस्ट्री रीपीट की और डीफीट की, घर पर और लगातार टी-20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बनी भारत

Varun Chakraborty
INDvsNZ प्रसारणकर्ताओं के प्रोमो के मुताबिक अंतत भारत ने इतिहास दोहराया  और इतिहास को बदला भी। भारत अपने घर में और लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार यह खिताब जीता था। बीच में एक लंबा सूखा हुआ और साल 2024 में भारत ने इसे गयाना में जीतकर खुशियां पाई। 
लेकिन 2026 की टीम 24 से 4 कदम आगे निकली। टीम को एक मैच छोड़कर कहीं भी दिक्कत नहीं हुई और हर टीम को वह रौंदते हुए चली गई। सूर्यकुमार यादव की बतौर कप्तान यह पहली ट्रॉफी है वह 24 की  विजेता टीम के हिस्सा भी थे। भारत के बाद 2 टी-20 विश्वकप जीतने वाली सिर्फ 2 टीमें हैं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जिनको भारत ने क्वार्टफाइनल और सेमीफाइनल में हराया।

संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल ( तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। जसप्रीत बुमराह को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। वहीं संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया।

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड पर शुरु से ही बड़े स्कोर का दबाव दिखाई देने लगा। तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन ऐलन (नौ) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र (एक) का शिकार कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। पांचवें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स (पांच) को बोल्ड कर दिया। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन (तीन) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे टिम साइफर्ट को वरूण चक्रवर्ती ने आउट कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 52 रनों की पारी खेली।

13वें ओवर में अक्षर पटेल ने डैरिल मिचेल (17) को आउट कर अपना तीसरा विकेट झटका। डैरिल मिचेल ने अपनी पारी में 11 गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाये। 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जिमी निशम (आठ) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। इसी ओवर की अगली गेंद पर बुमराह ने मैट हेनरी (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर भारत की झोली में नौवां विकेट डाल दिया। सैंटनर ने 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 43 रन बनाये। 19वें अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी (तीन) को आउटकर 159 रन पर न्यूजीलैंड की पारी का अंत कर दिया। इसी साथ भारत ने 96 रनों से मुकाबला और टॉफी अपने नाम कर ली।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वरुण चकव्रर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।