अहमदाबाद में मिले जीत इस कारण सहयोगी स्टाफ कर रहा है यह टोटका
भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के एक खास सदस्य ने ICC टी20 विश्व कप के मैच में जीत के लिए हर स्थल पर भगवान का आर्शीवाद लिया, जहां टीम खेली है।भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाए इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इतना ही नहीं कि सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम ने चंद्र ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए मुंबई में अपना ट्रेनिंग सत्र 45 मिनट देर से शुरू किया।
बीसीसीआई ने अहमदाबाद में फाइनल से पहले टीम का होटल बदल दिया है। हालांकि कोई भी इसके बारे खुलकर नहीं बताएगा। लेकिन इसका जिक्र करना सही होगा कि अहमदाबाद में पहले वाले होटल में टीम जब यहां रूकी थी तो वह दो बड़े मैच (2023 वनडे विश्व फाइनल और इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ) हार गई थी।
गौरतलब है कि वनडे विश्वकप 2023, टी-20 विश्वकप 2024, चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 और अभी तक टी-20 विश्वकप 2026 के 32 मैचों में भारत सिर्फ 2 ही मुकाबले हारा है और दोनों मुकाबले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए थे।
ट्रैविस हेड की 137 रनों की शतकीय और मार्नस लाबुशेन अविजित 58 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्वकप 2023 के फाइनल मुकबाले में भारत को छह विकेट हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा किया।इस विश्वकप के भी शुरुआती 4 मैच भारत जीता लेकिन जैसे ही विजय रथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचा वैसे ही वह रुक गया।
डेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्को यानसेन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के एकतरफा मैच में भारत को 76 रन से रौंदकर इस प्रतियोगिता में उसके अजेय क्रम पर रोक लगा दी।