इशान किशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 77 रनों की पारी खेली। 15वें ओवर में सैम अयूब ने तिलक वर्मा 24 गेंदों में 25 रन और उसके अगली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या (शून्य) को आउट कर पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। 19वें ओवर में उस्मान तारिक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए सूर्यकुमार यादव बाउंड्री पर कैच आउट हुये। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाये। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह चार गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे।पाकिस्तान के लिये सैम अयूब ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी और आगा सलमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।A blockbuster first-half in Colombo
— ICC (@ICC) February 15, 2026
Follow the India-Pakistan LIVE action at the #T20WorldCup, broadcast details https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/jZhQZKqWKo