घरेलू सरजमीं पर भारत का 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला: रायपुर में ऐतिहासिक मैच
IND vs NZ 2nd T20 : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैदान पर हल्की ओस है और टीम हाल के मैचों में ज्यादा रन चेज नहीं कर पाई है, इसलिए आज लक्ष्य का पीछा करना चाहती है। यह भारत का घरेलू सरजमीं पर 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम हर मैच में हर विभाग में सुधार करने की कोशिश करती है। इस मैच में भारत ने दो बदलाव किए हैं : अक्षर पटेल चोट के कारण बाहर हैं और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि वे भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। उन्होंने माना कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके हालात में खेलना सीखने का अच्छा मौका है। न्यूज़ीलैंड ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। Tim Seifert, Matt Henry और Zak Foulkes को टीम में जगह मिली
भारत की प्लेइंग XI:
Sanju Samson (wk), Abhishek Sharma, Ishan Kishan, Suryakumar Yadav (c), Hardik Pandya, Shivam Dube, Rinku Singh, Harshit Rana, Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav, Varun Chakaravarthy
New Zealand: Devon Conway, Tim Seifert(w), Rachin Ravindra, Glenn Phillips, Mark Chapman, Daryl Mitchell, Mitchell Santner(c), Zakary Foulkes, Matt Henry, Ish Sodhi, Jacob Duffy