लॉर्डस पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रनों से हराया
ENGvsIND लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर एकमात्र टेस्ट में जीत अर्जित की। इस जीत से भारत का टी-20विश्वकप में सेमीफाइनल में जगह ना बना पाने का दुख थोड़ा कम हुआ। भारत पिछले टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रहा था जबकि इंग्लैंड को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
लॉर्ड्स में पुरुषों का पहला टेस्ट मैच होने के 142 साल बाद महिला टेस्ट मैच हो रहा था इसलिए इस ऐतिहासिक मैच में दोनों टीम के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा था।भारत की ओर से यस्तिका भाटिया ने शतक जड़ा और क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट लिए और कुल 7 विकेट झटके। स्मृति मंधाना ने दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली।
भारत को यह मैच जीतने के लिए सोमवार को सिर्फ 4 विकेट की दरकार थी।स्नेह (42 रन पर चार विकेट) की अगुआई में मेहमान टीम ने इंग्लैंड को 62.5 ओवर में 186 रन पर समेटकर मुकाबला अपने नाम किया।सयाली सतघरे (24 रन पर दो विकेट), दीप्ति शर्मा (36 रन पर दो विकेट) और क्रांति गौड़ (54 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऐमी जोन्स 80 गेंद में 54 रन बनाकर इंग्लैंड की ओर से शीर्ष स्कोरर रही जबकि अंतिम बल्लेबाज के दौरान पर आउट होने वाली सोफी एकलेस्टोन ने 50 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड ने अंतिम दिन की शुरुआत छह विकेट पर 130 रन से आगे खेलते हुए की और 90 मिनट से अधिक बल्लेबाजी की लेकिन आखिरकार भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। भारत ने मेजबान टीम के सामने 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।ऐमी अंतिम दिन आउट होने वाली पहली बल्लेबाज रहीं। उन्हें स्नेह ने मिडविकेट पर शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया।
क्रांति की गेंद पर दो जीवनदान पाने वाली एकलेस्टोन ने इजी वोंग (33 गेंद में एक रन) के साथ मिलकर भारत के जीत के इंतजार को बढ़ाया लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकीं।दीप्ति ने वोंग और लॉरेन बेल (00) को बोल्ड करके भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
स्नेह ने इसके बाद एकलेस्टोन को बोल्ड करके भारत की जीत सुनिश्चित की जिसके बाद मैदान पर और भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न शुरू हो गया।
भारत को यह मैच जीतने के लिए सोमवार को सिर्फ 4 विकेट की दरकार थी।स्नेह (42 रन पर चार विकेट) की अगुआई में मेहमान टीम ने इंग्लैंड को 62.5 ओवर में 186 रन पर समेटकर मुकाबला अपने नाम किया।सयाली सतघरे (24 रन पर दो विकेट), दीप्ति शर्मा (36 रन पर दो विकेट) और क्रांति गौड़ (54 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऐमी जोन्स 80 गेंद में 54 रन बनाकर इंग्लैंड की ओर से शीर्ष स्कोरर रही जबकि अंतिम बल्लेबाज के दौरान पर आउट होने वाली सोफी एकलेस्टोन ने 50 रन की पारी खेली।
क्रांति की गेंद पर दो जीवनदान पाने वाली एकलेस्टोन ने इजी वोंग (33 गेंद में एक रन) के साथ मिलकर भारत के जीत के इंतजार को बढ़ाया लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकीं।दीप्ति ने वोंग और लॉरेन बेल (00) को बोल्ड करके भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
स्नेह ने इसके बाद एकलेस्टोन को बोल्ड करके भारत की जीत सुनिश्चित की जिसके बाद मैदान पर और भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न शुरू हो गया।
इससे पहले यास्तिका भाटिया (113), स्मृति मंधाना (70) और ऋचा घोष (नाबाद 50) की शानदार पारियों के बाद भारतीय महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन के स्कोर बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली थी और अब इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का लक्ष्य मिला।India secure a historic win in the first-ever Women's Test at Lord's
— ICC (@ICC) July 13, 2026
: https://t.co/smhQKBwjso pic.twitter.com/J6tCspMcJu
लॉर्ड्स फतह... इतिहास रच दिया !!!
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर लॉर्ड्स में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। यह केवल जीत नहीं, भारतीय नारी शक्ति के अदम्य साहस और संकल्प का स्वर्णिम अध्याय है।
गर्व है हमारी बेटियों पर #TeamIndia #WomensCricket #Lords pic.twitter.com/0NmMYmTtww
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) July 13, 2026टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भारत को तो 285 रनों पर रोक दिया। लेकिन पहली पारी में मेजबान टीम 170 रनों पर सिमट गई। यहां से मैच का रुख भारत की ओर पलट गया।