शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. भारत ने पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हराया, सीरीज पर कब्जा
Written By
Last Updated : रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (15:16 IST)

भारत ने पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हराया, सीरीज पर कब्जा

india-south africa test match | भारत ने पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हराया, सीरीज पर कब्जा
पुणे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। फॉलोऑन खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 189 रनों पर ढेर हो गई। भारत की 2013 से लगातार यह 11वीं जीत है। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

पारी के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पिछली बार 2008 में पारी और 90 रन से हराया था। भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर ये लगातार 11वीं सीरीज जीत है।
 
मैच में भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 601 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 275 पर ऑलआउट हुई। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम 189 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 19 अक्टूबर से रांची में होगा। भारत ने पहला टेस्ट 203 रनों से जीता था।
ये भी पढ़ें
भारत की द. अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत, एक पारी और 137 रन से हराया, लगातार 11वीं सीरीज जीती