गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Glenn Maxwell Indian Girls Australia
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मैक्सवेल को भी पसंद आई भारतीय लड़की, इन 6 दिग्गज क्रिकेटरों ने भारतीय कन्याओं से रचाया था ब्याह

मैक्सवेल को भी पसंद आई भारतीय लड़की, इन 6 दिग्गज क्रिकेटरों ने भारतीय कन्याओं से रचाया था ब्याह - Glenn Maxwell Indian Girls Australia
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारतीय लड़की विनी रमन से विवाह करने जा रहे हैं। मैक्सवेल बेंगलोर में रहने वाली विनी के साथ पिछले 2 साल से डेटिंग कर रहे हैं। विनी पढ़ने के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में और यहीं पर अपना दिल मैक्सवेल को दे बैंठी। 
 
विनी ने मैक्सवेल से रिश्ते का खुलासा किया : 14 अक्टूबर 1988 विक्टोरिया प्रांत के केव (मेलबोर्न) में जन्में मैक्सवेल ने जब अपना 31वां जन्मदिन विनी रमन के साथ मनाया और दोनों ने काफी सेल्फियां ली। खुद विनी ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया। इसके साथ ही विनी ने पूरी दुनिया के सामने मैक्सवेल के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार कर ली है।
 
पहले दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई : बीते 2 सालों की दोस्ती में मैक्सवेल और विनी रमन काफी करीब आ गए हैं। दोनों की पहले दोस्ती हुई और बाद में प्यार के रिश्ते में बदल गई। इन दोनों का रिश्ता कितना गहरा है, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें वे विनी रमन को भी साथ में ले गए थे।
पीएम के डिनर में दोनों शामिल हुए : हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीती। इस जीत के सम्मान में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉ‍रिसन ने पूरी टीम को डिनर पर बुलाया था। इस डिनर में विनी भी मैक्सवेल के साथ शामिल हुई। 
 
आईपीएल की पार्टी ने दोनों को मिलाया : दरअसल मैक्सवेल और विनी रमन की पहली मुलाकात भारत में हुई। किंग्स इलेवन पंजाब का एक मैच बेंगलुरु में था। मैच के बाद एक पार्टी में ये दोनों मिले क्योंकि विनी का परिवार बेंगलोर में ही रहता है। पार्टी में हुई छोटी सी मुलाकात के बाद विनी और मैक्सवेल लगातार मिलते रहे क्योंकि अपनी पढ़ाई के सिलसिले में विनी मेलबोर्न में है। मैक्सवेल और विनी 2020 में अपने रिश्ते को शादी का लिबास पहना देंगे। 
आईपीएल ने शॉन टेंट को दी भारतीय हमसफर : ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व क्रिकेटर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ही शान टेंट ने भारतीय लड़की माशूम सिंघा से 2014 में शादी रचाई थी। संयोग देखिए कि इन दोनों की मुलाकात भी आईपीएल की एक पार्टी में 2013 में हुई थी। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने विवाह कर लिया। अब इनका एक बच्चा भी है। भारतीय लड़की के साथ विवाह करने की वजह से टेंट को भारतीय नागरिकता भी मिली हुई है।
ग्लेन टर्नर ने की थी शुरुआत : भारतीय दुल्हन को पसंद करने वालों में सबसे पहला नाम ग्लेन टर्नर का है। अपने जमाने में न्यूजीलैंड टीम के स्टार क्रिकेटर रहे ग्लेन टर्नर ने सुखविंदर कौर से शादी की थी। इनके 1 बेटा और बेटी है। सुखविंदर ने न्यूजीलैंड जाकर घर भी बसाया और सामाजिक कार्य भी किए। सुखविंदर कौर ने 1995 से 2004 तक डुनेडिन के मेयर के रूप में काम किया।
मोहसिन खान और रीना राय की शादी : रीना राय अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं हैं। फिल्म 'कालीचरण' (1976), 'नागिन' (1976), 'जानी-दुश्मन' (1979), 'आशा' (1980), 'नसीब' (1980) में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली रीना राय का 7 सालों तक शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अफेयर चलने के बाद यह रिश्ता शादी में नहीं बदल सका। रीना राय ने पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ निकाह कर लिया। यह शादी ज्यादा सालों तक नहीं टिकी और दोनों अलग हो गए। इनकी बेटी सनम को रीना की कस्टडी नहीं मिली और  रीना पाकिस्तान से वापस भारत आ गईं। 

मुरलीधरन बने चेन्नई के दामाद : 47 साल के श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 और वनडे में 534 विकेट लिए। मुरलीधन को भी भारतीय लड़की मधिमार पसंद आई और वे चेन्नई के दामाद बने। मुरलीधरन और मधिमार की शादी 2005 में हुई जबकि 2006 में उनका बेटा दुनिया में आ गया, जिसका नाम रखा गया नरेन मुरलीधरन।
सानिया मिर्जा ने किया शोएब मलिक के साथ निकाह : 2010 में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ सगाई तोड़कर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह कर लिया। शोएब का पूरा परिवार कराची में रहता है लेकिन शादी के बाद सानिया और शोएब दुबई के अपने घर में शिफ्ट हो गए। अब इन दोनों का एक बेटा भी है।
ये भी पढ़ें
रांची टेस्ट : क्लीन स्वीप करने और 40 अंक जुटाने उतरेगा भारत