1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Gautam Gambhir to remain head coach of test team
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 (13:34 IST)

गौतम गंभीर को हटाने के पक्ष में नहीं बोर्ड, बने रहेंगे टेस्ट टीम के मुख्य कोच

Gautam Gambhir
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि गौतम गंभीर को कम से कम टेस्ट क्रिकेट में मुख्य कोच के पद से हाथ धोना पड़ेगा लेकिन भारतीय क्रिकेट क्ंट्रोल बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों से आ रही खबर के मुताबिक उनका पद सुरक्षित है और वह साल 2027 तक हर प्रारुप में भारत के कोच बने रहेंगे।


इससे पहले आलोचनाओं से घिरे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में मिली करारी हार के बाद उनके भविष्य पर फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को करना है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में टीम ने कितनी सफलता हासिल की है।

गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘‘मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। लेकिन मैं वही व्यक्ति हूं जिसने इंग्लैंड में आपको अनुकूल परिणाम दिलाए और मैं चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोच था।’’गंभीर के नेतृत्व में भारत ने 18 टेस्ट मैचों में से 10 में हार का सामना किया है, जिसमें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार भी शामिल है।गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार है।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान को अंतिम ओवर में हराकर श्रीलंका ने बनाई फाइनल में जगह (Video)