गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Gautam Gambhir says UN is 'Under Nineteeen' for Shahid Afridi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (07:37 IST)

गौतम गंभीर ने उड़ाया अफरीदी का मजाक, बोले...

गौतम गंभीर ने उड़ाया अफरीदी का मजाक, बोले... - Gautam Gambhir says UN is 'Under Nineteeen' for Shahid Afridi
नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें अपरिपक्व व्यक्ति करार दिया। गंभीर ने कहा कि कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर अफरीदी का ट्वीट और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को लेकर उनका संदर्भ उनके ‘आयु वर्ग’ के अनुसार है।
 
गंभीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मीडिया ने हमारे कश्मीर और यूएन पर अफरीदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया मांगी। कहने के लिए क्या है। अफरीदी की नजरें यूएन पर हैं जो उसकी मंदबुद्धि वाले शब्दकोश के अनुसार अंडर 19 है जो उसका आयु वर्ग है। मीडिया सहज हो सकता है क्योंकि अफरीदी नोबाल पर विकेट का लुत्फ उठा रहा है।
 
गंभीर और अफरीदी जब अपनी अपनी टीमों की ओर से खेलते थे तो मैदान पर कई बार दोनों की भिड़ंत देखी जा चुकी है। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर ने अफरीदी की परिपक्वता पर सवाल उठाए हैं।
 
इससे पहले अफरीदी ने ट्वीट किया था, 'भारत अधिकृत कश्मीर में मौजूदा स्थिति चिंताजनक और भयानक है। दमनकारी शासक दृढ़ संकल्प और स्वतंत्रता की आवाज को दबाने के लिए निर्दोर्षों को गोली मार रहे हैं। हैरान हूं कि यूएन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और वे इस खूनी खेल को रोकने के लिए प्रयास क्यों नहीं करते।' (भाषा) 
ये भी पढ़ें
शाटपुट या चक्का नहीं, नारियल फेंककर किया अभ्यास