शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Fast bowler Harshal Patel's sister passes away
Written By
Last Updated : रविवार, 10 अप्रैल 2022 (13:43 IST)

तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन

तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन - Fast bowler Harshal Patel's sister passes away
मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन अर्चिता पटेल का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इस बीच हर्षल अपने घर रवाना हो गए हैं और एक दिन बाद फिर टीम के साथ जुड़ेंगे।

खबरों के अनुसार, हर्षल की बहन का निधन होने के बाद आरसीबी मैनेजमेंट ने आनन-फानन में उनके घर जाने का इंतजाम किया। मैनेजमेंट की मदद से हर्षल अपने घर पहुंच चुके हैं।

बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वे फिर से आईपीएल में अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। इसकी वजह से हर्षल को अब वापस बबल में आने के लिए क्वारंटीन प्रक्रिया के नियन से गुजरना पड़ सकता है।

हर्षल की बहन की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। शनिवार को डबल हेडर मुकाबले के दूसरे मैच में बैंगलोर का सामना मुंबई टीम से हुआ था। इस मैच के दौरान ही हर्षल की बहन के निधन की खबर सामने आई थी।
ये भी पढ़ें
कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया