शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Earth is asking humans to become more responsible: Ashwin
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 मार्च 2020 (18:05 IST)

इंसान को अधिक जिम्मेदार बनने के लिए कह रही है धरती : अश्विन

इंसान को अधिक जिम्मेदार बनने के लिए कह रही है धरती : अश्विन - Earth is asking humans to become more responsible: Ashwin
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए बुधवार को सभी नागरिकों से सामाजिक दूरी बनाने की आदत डालने और समाज का ध्यान रखने की अपील की। 
 
यह ऑफ स्पिनर उन क्रिकेटरों में शामिल है जो इस घातक वायरस से पैदा होने वाले खतरों से लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। 
 
अश्विन ने ट्वीट किया, 'यह धरती मानव जाति को चुनौती दे रही है, वह हमसे पूछ रही है कि क्या हम समाज के प्रति जिम्मेदार बन सकते हैं। वह हमसे पूछ रही है कि क्या हम ईमानदार हो सकते हैं और किसी अन्य व्यक्ति की भलाई के लिए खुद को सीमाओं में बांध सकते हैं। सोच समझकर जवाब देने के लिए कुछ कड़े सवालों का सामना करें। सुरक्षित रहें और सवालों का जवाब दें हाथ जोड़कर। #कोरोनावायरस।' 
 
कोविड-19 के कारण अब तक विश्व भर में 8000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। खेल प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या रद्द।
ये भी पढ़ें
Corona Virus Live updates : दुनिया में 8000 से ज्यादा की मौत, भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ा