चेन्नई को शुरुआती मैचों में खलेगी मध्यक्रम में इस विस्फोटक बल्लेबाज की कमी
महेंद्र सिंह धोनी की पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने आगाज से पहले डेवाल्ड ब्रेविस के साइड स्ट्रेन (पसलियों के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर होने से बड़ा झटका लगा है।
टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रविवार को यह जानकारी दी।CSK को अपने पहले मैच में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है।
फ्लेमिंग ने ब्रेविस की चोट पर कहा, “ब्रेविस बाहर हैं। उन्हें अभ्यास के दौरान साइड इंजुरी हुई थी। वह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं।”
सीएसके पहले ही घोषणा कर चुकी है कि धोनी कम से कम दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे। हालांकि, फ्लेमिंग ने स्पष्ट किया कि पूर्व कप्तान टीम की रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
उन्होंने कहा, “यह उनके बिना मैच होगा, लेकिन वह टीम के साथ पूरी तरह जुड़े हुए हैं। हम उनकी चोट पर काम कर रहे हैं और रिहैब जारी है। उनका प्रभाव अभी भी काफी मजबूत है। उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे।”
पिछले सत्र में खराब शुरुआत को ध्यान में रखते हुए फ्लेमिंग ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “पहला मैच ही बताता है कि आपकी स्थिति क्या हैं। इसलिए अच्छी शुरुआत करना बेहद जरूरी है। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ध्यान उबरने की प्रक्रिया और अन्य चीजों पर भी चला जाता है।”
उन्होंने कहा कि पिछले साल कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की चोट से टीम का संतुलन बिगड़ गया था, लेकिन इस बार फिट गायकवाड़ और फॉर्म में चल रहे सैमसन टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
फ्लेमिंग ने ब्रेविस की चोट पर कहा, “ब्रेविस बाहर हैं। उन्हें अभ्यास के दौरान साइड इंजुरी हुई थी। वह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं।”
सीएसके पहले ही घोषणा कर चुकी है कि धोनी कम से कम दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे। हालांकि, फ्लेमिंग ने स्पष्ट किया कि पूर्व कप्तान टीम की रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
पिछले सत्र में खराब शुरुआत को ध्यान में रखते हुए फ्लेमिंग ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “पहला मैच ही बताता है कि आपकी स्थिति क्या हैं। इसलिए अच्छी शुरुआत करना बेहद जरूरी है। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ध्यान उबरने की प्रक्रिया और अन्य चीजों पर भी चला जाता है।”
टीम में संजू सैमसन के जुड़ने को लेकर भी उन्होंने उत्साह जताया। फ्लेमिंग ने कहा, “टीम में काफी उत्साह है। हमने पिछली रणनीति से थोड़ा अलग रास्ता अपनाया है, लेकिन अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। संजू सैमसन का शीर्ष क्रम में होना विश्वस्तरीय है।”Dewald Brevis is undergoing rehab for a side injury and will miss tomorrows game.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 29, 2026
Wishing him a speedy recovery! pic.twitter.com/5SmTeaB7QH
उन्होंने कहा कि पिछले साल कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की चोट से टीम का संतुलन बिगड़ गया था, लेकिन इस बार फिट गायकवाड़ और फॉर्म में चल रहे सैमसन टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे।