शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Deodhar Trophy one day tournament
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (20:06 IST)

भारत 'ए' को 232 रनों से रौंदकर भारत 'सी' देवधर ट्रॉफी के फाइनल में

भारत 'ए' को 232 रनों से रौंदकर भारत 'सी' देवधर ट्रॉफी के फाइनल में - Deodhar Trophy one day tournament
रांची। सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के शतक के बाद जलज सक्सेना के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत 'सी' ने शुक्रवार को यहां भारत 'ए' को 232 रन से रौंदकर देवधर ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
 
भारत 'सी' के कप्तान गिल (142 गेंदों में 143 रन) और टेस्ट सलामी बल्लेबाज अग्रवाल (111 गेंदों में 120 रन) ने पहले विकेट के लिए 226 रन जोड़े जिसके बाद सूर्य कुमार यादव ने सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत 'सी' ने 50 ओवरों में 3 विकेट पर 366 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
 
ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना (41 रनों पर 7 विकेट) की धारदार गेंदबाजी से भारत 'सी' ने इसके बाद भारत 'ए' को 29.5 ओवरों में सिर्फ 134 रनों पर ढेर करके टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। भारत 'सी' और गुरुवार को यहां भारत 'ए' को हराने वाली भारत 'बी' के बीच सोमवार को फाइनल खेला जाएगा। फाइनल से पहले इन दोनों टीमों के बीच शनिवार को यहां अंतिम लीग मैच भी होगा।
 
भारत 'सी' को अग्रवाल और गिल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। गिल ने लिस्ट 'ए' क्रिकेट में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 6 छक्के और 10 चौके मारे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में दोहरा शतक और शतक जड़ने वाले अग्रवाल ने 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी फॉर्म जारी रखी। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 1 छक्का मारा।
 
सलामी बल्लेबाजों के पैवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार ने अपने तेवर दिखाए। मुंबई के इस बल्लेबाज ने अपनी आकर्षक पारी के दौरान 9 चौके और 4 छक्के जड़कर भारत 'सी' की पारी का शानदार अंत किया।
ये भी पढ़ें
केन विलियम्सन को राहत, ICC ने गेंदबाजी एक्शन को किया वैध घोषित