शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cheteshwar Pujara
Written By
Last Updated : रविवार, 26 मार्च 2017 (18:02 IST)

एक सत्र में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने में नंबर 2 बने पुजारा

एक सत्र में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने में नंबर 2 बने पुजारा - Cheteshwar Pujara
धर्मशाला। विश्व के नंबर 2 बल्लेबाज भारत के चेतेश्वर पुजारा एक सत्र में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चल रहे चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को अपनी 57 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया में 'श्रीमान भरोसेमंद' के नाम से मशहूर हो गए पुजारा ने 2016-17 सत्र में 22 पारियों में 65.80 के औसत से 1,316 रन बनाए हैं जिनमें 4 शतक शामिल हैं। 
 
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ा है और उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 2005-06 के सत्र में 23 पारियों में 78.05 के औसत से 1,483 रन बनाए थे जिसमें 8 शतक शामिल थे।
 
एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज इस प्रकार हैं- 
 
नाम पारी रन सत्र 
 
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 23 1,483 2005-06 
चेतेश्वर पुजारा (भारत) 22 1,316 2016-17 
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) 23 1,287 2005-06 
गौतम गंभीर (भारत) 16 1,269 2008-09
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 19 1,253 2003-04। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मनीष पांडे के शतक से इंडिया 'बी' फाइनल में