1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Chennai Super Kings bundled out for one twenty six against Rajasthan Royals

126 रनों पर सिमटी चेन्नई, हर राजस्थानी गेंदबाज को मिली सफलता

Chennai Super Kings
CSKvsRR चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 127 रनों पर सिमट गई। राजस्थान के खिलाफ चेन्नई को 100 रनों तक पहुंचने के लिए भी संघर् करना पड़ रहा था लेकिन सर्वाधिक स्कोरर जेमी ओवर्टन (43 रन) ने टीम को 127 रनों तक पहुंचाया। 

राजस्थान टीम के हर गेंदबाज को विकेट मिले। नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर को 2-2 तो ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ छह-छह रन बनाकर आउट हुये। आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल पाये। इसके बाद मैथ्यू शॉट पांच रन बनाकर आउट हुये। सरफराज खान और कार्तिक शर्मा ने पारी को संभाले का प्रयास किया। लेकिन रवींद्र जडेजा और बृजेश शर्मा ने दोनों बल्लेबाजों को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया।

सफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाये। शिवम दुबे (छह) का रवींद्र जडेजा ने शिकार किया। नूर अहमद एक रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। मैट हेनरी पांच रन बनाकर आउट हुये। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जेमी ओवर्टन के रनआउट होने के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 127 रन के स्कोर पर सिमट गई। जेमी ओवर्टन और अंशुल काम्बोज ने 10वें विकेट के लिए 33 रन जोड़कर स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। जेमी ओवर्टन ने 36 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
गिल बनाम अय्यर में खुदको साबित करने की जंग, कल पंजाब बनाम गुजरात