शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. CCI to give 51 lakh rupees for the fight against Covid-19
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (17:27 IST)

Covid-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए 51 लाख रुपए देगा सीसीआई

Covid-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए 51 लाख रुपए देगा सीसीआई - CCI to give 51 lakh rupees for the fight against Covid-19
मुंबई। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए दान करने का फैसला किया। सीसीआई अध्यक्ष प्रेमल उदानी ने कहा कि इसके अलावा सदस्यों से अतिरिक्त 50 लाख रुपए की धनराशि जुटाई जाएगी। 
 
उन्होंने कहा, ‘शेष 50 लाख रुपए का उपयोग सामुदायिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। काम नहीं होने पर भी हम अपने प्रत्येक कर्मचारी को वेतन देंगे।’ सीसीआई ब्रेबोर्न स्टेडियम में टेस्ट और वनडे का आयोजन करता है। वह बीसीसीआई का एसोसिएट सदस्य है। 
 
महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित राज्यों में शामिल है। इस राज्य में संक्रमितों की संख्या 3000 से अधिक हो गई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Covid-19: जर्मनी और फ्रांस में गोल्फ टूर्नामेंट रद्द