ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर किया महिला T-20I विश्वकप से बाहर
AUSvsIND ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टी-20 विश्वकप के अहम मैच में 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। भारत के बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल का स्थान मिल गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 170 रन बनाए।
कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी 20 विश्व कप करो या मरो के ग्रुप एक मुकाबले में रविवार को चार विकेट पर 170 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसके शीर्ष क्रम के चारों बल्लेबाजों ने रन बटोरे। भारत ने आखिरी दो ओवर में 36 और आखिरी पांच ओवरों में 59 रन बटोरते हुए खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचा लिया। हरमनप्रीत ने अपना बेस्ट सबसे अहम मैच के लिए बचाकर रखा था। ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग ने भी भारत का सहयोग किया वर्ना स्कोर 170 की जगह 155 के करीब रह सकता था।
भारत ने आखिरी दो ओवरों में 36 रन ठोके और 170 रन का स्कोर खड़ा किया। अहम मौके पर कप्तान ने ज़िम्मेदारी संभाली और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। हरमनप्रीत ने 27 गेंदों की अपनी आक्रामक अर्धशतकीय पारी में छह चौके और तीन छक्के मारे। उनके मैदान पर आने और कमान संभालने से पहले बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन काफ़ी सुस्त था।
स्मृति मंधाना (38) ने आक्रामक खेलने की कोई खास कोशिश नहीं की, शेफाली वर्मा ने 34 रन बनाये। जेमिमा रोड्रिग्स (34) भी खुलकर नहीं खेल पा रही थीं और ऑस्ट्रेलियाई टीम खेल के मौजूदा हालात से खुश दिख रही थी। लेकिन आखिरी दो ओवर बहुत महंगे साबित हुए, क्योंकि हरमनप्रीत ने विपक्षी कप्तान की गेंदबाज़ी पर लगातार तीन छक्के जड़े। ऑस्ट्रेलिया से कुछ गलतियाँ भी हुईं; उन्होंने उन आखिरी पलों में कुछ कैच छोड़े, जब दर्शक कप्तान का हौसला बढ़ा रहे थे।
हालांकि हरमनप्रीत कौर के अलावा बाकी सारे बल्लेबाजों ने काफी धीमे खेला जो आगे जाकर काफी महंगा साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 4 विकेट खोकर 1 ओवर पहले पा लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतक लगाए। श्री चरनी ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।Australia end India's #T20WorldCup hopes with a brilliant chase at Lord's
— ICC (@ICC) June 28, 2026
: https://t.co/e07BKXcz3s pic.twitter.com/Hyds4GU0l0