भारत विश्व के उन टॉप 13 देशों में शुमार हो गया है, जहाँ सबसे ज्यादा विज्ञान के शोध पेपर प्रकाशित किए जाते हैं। यानी विज्ञान के क्षेत्र में भी भारत आगे बढ़ रहा है। थॉमसन आईएसआई की साइंस वॉच टीम द्वारा किए गए अध्ययन में भारत को दुनिया के टॉप 13 देशों में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
थॉमसन पिछले 45 वर्षों से वैज्ञानिक शोध के संबंध में यह अध्ययन करता आया है। भारतीय शोध के प्रभाव क्षेत्र को ब़ढ़ाने के लिए लंबे समय से अभियान चला रहे सुबियाह अणाचलम कहते हैं कि भारत में 2,11,063 वैज्ञानिक शोध पेपर प्रकाशित किए गए हैं।
चीन में 4,22,993 पेपर प्रकाशित हुए। इनमें से सबसे ज्यादा महत्व के 694 पेपर भारत में और 2189 पेपर चीन में प्रकाशित किए