शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. More than 2 lakh posts are vacant in Ministry of Defense
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (14:11 IST)

खुशखबरी! रक्षा मंत्रालय में खाली हैं 2 लाख से ज्यादा पद

खुशखबरी! रक्षा मंत्रालय में खाली हैं 2 लाख से ज्यादा पद - More than 2 lakh posts are vacant in Ministry of Defense
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को स्वीकार किया कि रक्षा मंत्रालय में दो लाख से अधिक पद रिक्त हैं। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय में 2,39,740 पद रिक्त पड़े हैं, जिनमें से 3782 पद समूह क के, 34,289 पद समूह ख के और 2,01,669 अन्य पद हैं।
 
नाइक ने बताया कि सेना में अधिकारियों के 6867 पद तथा जेसीओ एवं ओआर के 36517 पद रिक्त हैं।
 
उन्होंने बताया कि नौसेना में अधिकारियों के 1500 पद तथा नौसैनिकों के 15590 पद रिक्त हैं। नाइक ने बताया कि वायुसेना में अधिकारियों के 425 पद तथा वायुसैनिक के 10425 पद रिक्त हैं। रक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि इस कमी को दूर करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
Ayodhya राम मंदिर के मॉडल में हो सकता है परिवर्तन