बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. Exam Fever 2022
  4. Indian Army Recruitment 2022
Written By

भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में होंगी बंपर भर्ती, पढ़ें खास जानकारी

भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में होंगी बंपर भर्ती, पढ़ें खास जानकारी - Indian Army Recruitment 2022
Indian Army
 

भारतीय सेना, नौसेना तथा वायु सेना के कई तरह के रिक्त पदों के लिए वेकेंसी उपलब्ध है। इसमें भारतीय सेना में (Indian Army Bharti 2022) पश्चिमी कमान (हरियाणा) में, दक्षिण पश्चिमी कमान (जयपुर) और मुख्यालय बंगाल उप क्षेत्र, मुख्यालय पूर्वी कमान (कोलकाता) के सेना मुख्यालय में कुल 159 पद रिक्त हैं।

इन क्षेत्रों में जो चयन होना है वह निम्नानुसार है। 
 
1. 70 रिक्तियां वार्ड सहायिका
2. 52 चौकीदार, कुक, एलडीसी, सफाईवाली, ट्रेड्समैन मेट, वार्ड सहायिका, धोबी, स्वास्थ्य निरीक्षक आदि।
3. नाई के 2 पद 
4. 37 रिक्त पद मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान, मुख्यालय पूर्वी कमान के तहत स्टेनोग्राफर, एलडीसी, मैसेंजर, दफ्तरी, सफाईवाला, माली आदि के लिए उपलब्ध है। 
 
जिसके बारे में दिनांक 09 अप्रैल से 15 अप्रैल 2022 की भर्ती के लिए आप रोजगार समाचार की साइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उक्त पदों की अधिसूचना जारी की गई हैं। Indian Army Recruitment