मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Careers, Success Mantra, Success tips
Written By
Last Updated : शनिवार, 6 दिसंबर 2014 (17:59 IST)

इन बातों से मिलती है सक्सेस...

इन बातों से मिलती है सक्सेस... - Careers, Success Mantra, Success tips
समय प्रबंधन की विशेषज्ञ एवं चर्चित किताब 'व्हाट द मोस्ट पीपल डू बिफोर ब्रेकफास्ट' की लेखक लौरा वंदेरकम लिखती हैं कि अगर आप किसी चीज को करना चाहते हैं तो आप उसे सबसे पहले करिए। हमारे बीच के लोग जो आज सफलता की सीढ़ियां चूम रहे हैं एवं जिंदगी की सफलता का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं वे इसी फिलॉसफी पर चलते हैं। वे दिन का पहला घंटा अपने ज्यादा जरूरी कामों को पूरा करने में लगा देते हैं।
 
आप सोच रहे होंगे कि सफल लोग आराम करते या नहीं या फिर आराम के समय वे क्या करते हैं? इन्हीं सवालों के जवाब देंगी लौरा वंदेरकम की किताब की चुनिंदा 12 बातें- 
 
सुबह जल्दी जागते हैं : सफल लोग समय की कीमत जानते हैं।  जैसे वे जल्दी उठने के बाद वे अपना काम निबटा कर ऑफिस जल्दी पहुंच जाते हैं। जल्दी ऑफिस पहुंचने से सुबह के घंटे उनके हाथ में होते हैं और वे बिना किसी गड़बड़ी के अपना काम खत्म कर पाते हैं। 
 
वंदेरकम ने 20 एक्जीक्यूटिव अधिकारियों पर किए सर्वे में यह पाया कि 90 प्रतिशत एक्जीक्यूटिव अधिकारी सप्ताह में 6 बजे के पहले उठते हैं। पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नुई सुबह 4 बजे उठ जाती हैं। इससे उन्हें ऑफिस पहुंचने में कभी देर नहीं होती। डिज्नी जैसी विशाल कंपनी के सीईओ बॉब ईगर का सुबह उठने का समय तड़के साढे चार बजे है। वे जागते ही एक्सरसाइज करते हैं।
 
वंदेरकम के अनुसार जेरोक्स कंपनी के सीईओ उरसुला बर्नस हर हफ्ते में दो बार सुबह 6 से 1 घंटे तक एक्सरसाइज करते हैं। क्रिस्टी कंपनी के सीईओ स्टीव मर्फी सुबह उठकर योगा करते है। वंदेरकम लिखती हैं कि ये बेहद बिजी लोग हैं। अगर ये लोग इन चीजों के लिए समय निकालते हैं तो इसका मतलब यह ‍जीवन में बहुत महत्वपूर्ण रखती हैं। अगर आप नास्ते के पहले वर्कआउट करते हैं तो यह आपके दिनभर के तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है। वे शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यों को सुबह ही कर लेते हैं।
 
वे सुबह के शांत माहौल में अपने महत्वपूर्ण कामों को बड़ी तन्मयता से करते हैं। इससे उन्हें यह फायदा होता है कि वे अपने आपको पूरे दिन अलर्ट रख पाते हैं और किसी भी बात को झट से पकड़ लेते हैं। वंदेरकम व्यापार रणनीतिकार डेबी मोइसचिन के बारे में बताती हैं कि जब वे मीटिंग के दौरान किसी बात पर फंसती नजर आती हैं तो वे अपने सुबह के समय को प्रोजेक्ट समय के रूप में याद करती हैं और उन्हें झट से आइडिया मिल जाता है क्योंकि वे उस प्रोजेक्ट में पहले से समय बिता चुकी होती हैं।  
 
शुरुआत में पसंदीदा काम करते हैं :  ज्यादातर सफल लोग पेशेवर काम शुरू करने से पहले अपना पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं। इसका फायदा यह होता है कि वे अपने काम में मन लगा पाते हैं। इतिहास की शिक्षिका चारलोटे वॉकर कहती हैं कि वे अपने पढ़ाने वाले विषय के काम को शुरू करने के पहले अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ना पसंद करती हैं। 
 
 
जीवनसाथी का साथ :  शाम को पूरे दिन काम करने के कारण आप थक जाते हैं जिससे कि आप थोड़ा टीवी देखने के बाद आप सीधे सो जाते हैं। इससे आप अपने जीवन साथी को समय नहीं दे पाते। सफल लोग सुबह जल्दी उठकर अपने जीवनसाथी को समय देते हैं। इससे उनकी जिंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहती है। 
 
कॉफी से रिश्ते बनाते हैं प्रगाढ़ : अगर आप किसी को घर पर बुलाना चाहते हैं तो सुबह कॉफी व नास्ते के समय बुलाइए। सुबह का माहौल खुशनुमा होने लोगों के बीच आपके रिश्ते बड़े अच्छे बनते हैं। न्यूयॉर्क के क्रिस्टोफर कॉल्विन नाम के वकील बताते हैं कि वे सुबह ब्रेकफास्ट करके ज्यादा फ्रेश महसूस करते हैं।    
 
दिमाग को तरोताजा रखता है ध्यान :  ज्यादातर सफल लोग अपने दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए ध्यान में मन लगाते हैं, जिससे वे लगातार अपने लक्ष्य की ओर बिना भटके बढ़ते चले जाएं। पूर्व कॉर्पोरेट अधिकारी और मनीजेन कंपनी चलाने वाली मनीषा ठाकुर बताती हैं कि वे दिन में 20 मिनट का ध्यान करती हैं।   
 
 
लिखते हैं खुशी देने वाली बातें : अपनी अच्छाइयों व उपलब्धियों से खुद को रूबरू कराना आपके काम में एक नई तेजी व सजगता लाने के लिए पर्याप्त है। एक सफलतम उद्यमी वेंडी बताती हैं कि वे सुबह-सुबह प्रेरणा देने वाली चीजों को सुनना व पढ़ना पसंद करती है। इससे वे सारा दिन तरोताजा रहती हैं।   
 
योजनाओं को तैयार करते हैं :  दिन, सप्ताह एवं महीने की अच्छी तरह से तैयारी रखना एक महत्वपूर्ण समय प्रबंधन उपकरण है जो आपको ऐन वक्त पर समय की कमी को पूरा करता है। बैंकिंग एक्जीक्विटिव से शिक्षक बनीं क्रिस्टीन गालिब कहती हैं कि वे सुबह 5 बजे उठने के बाद सबसे पहले व्यायाम करती है और बाइबल के कुछ अंश पढ़ने के बाद वे दिन में किए जाने वाले सारे कामों की नाश्ते के पहले समीक्षा करती हैं। 
 
ई मेल करते हैं चेक :  आपने कई मैनेजमेंट गुरुओं को कहते हुए सुना होगा कि अपने ई-मेल को जब तक संभव हो मत खोलिए। अगर सफल लोगों की मानें तो वे अपना दिन ई-मेल को जांचने के साथ ही शुरू करते हैं। वे इस दौरान उन मैसेजों को तुरंत छांटकर मेल करते हैं जिन्हें तुरंत व जरूरी उत्तर देना हो और साथ ही वे उन मैसेज्स को छांटकर समीक्षा सुबह ही करते हैं। जिनमें ज्यादा दिमाग लगाना हो ऐसे में वे आराम से फ्रेश दिमाग से ऐसे कामों को आसानी से निबटा सकते हैं। 
 
खबरों से रहते हैं अपडेट :  चाहे वे पेपर पढ़ रहे हों या अपने फोन में ब्लॉग पढ़ रहे हों। सफल लोग सुबह उठकर सबसे पहले न्यूज पढ़ना पसंद करते हैं। जीई कंपनी के सीईओ जेफ इमेल्ट सुबह उठकर व्यायाम करने के बाद न्यूजपेपर पढ़ने के बाद सीएनएन की न्यूज देखना पसंद करते हैं। इससे उन्हें यह फायदा होता है कि जब वे काम कर रहे होते हैं तो उन्हें देश और दुनिया की पर्याप्त जानकारी होती है।