शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: भोपाल , शुक्रवार, 6 जुलाई 2012 (15:35 IST)

12 साल के विद्यार्थी ने 12 घंटे में जुबानी कुरान सुनाई

12 साल के विद्यार्थी ने 12 घंटे में जुबानी कुरान सुनाई -
FILE
महाराष्ट्र के अहमदनगर से यहां पर पढ़ाई करने आए एक बारह साल के विद्यार्थी ने 12 घंटे में जुबानी पूरी कुरान सुनाकर एक तरह का रिकॉर्ड बनाया है।

यह विद्यार्थी जिसका नाम हाफि़ज मोहम्मद ज़बीहुल्लाह है और वह यहां पर दारुल उलूम ताजुल ‍मस्जिद में पढ़ रहा है। उसने दारुल उलूम के मुखिया पीर सईद साहब, मौलाना एहसान खान नदवी और अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में कुरान को जुबानी सुनाया।

ज़बीहुल्लाह को पूरी कुरान याद करने के लिए करीब आठ महीने का समय लगा और उसने जब कल उसे सुनाया तो इस पवित्र किताब की तरफ एक बार भी नहीं देखा। उसने जुबानी कुरान सुनाना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू किया और रात आठ बजे उसका काम खत्म हो गया।

उनको दारुल उलूम और शिक्षकों की ओर से इसके बाद तोहफों से भी नवाजा गया और दारुल उलूम और अखिल भारतीय इस्लामी त्योहार कमेटी ने उसे जीवन में और अच्छे से सफल होने की बधाई दी है। (भाषा)