शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
  6. सत्यम बोर्ड की बैठक आज
Written By भाषा

सत्यम बोर्ड की बैठक आज

Satyam Board Meeting today | सत्यम बोर्ड की बैठक आज
सत्यम कम्प्यूटर के बोर्ड की बैठक सोमवार को होगी। इसमें कंपनी की नई मालिक टेक महिंद्रा भी मौजूद रहेगी। बैठक में सत्यम के सभी निदेशक, महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा और टेक महिंद्रा के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

महिंद्रा कंपनी के विभागीय प्रमुख संबोधित कर सकते हैं और अधिकारियों से परिचालन एवं कारोबार की जानकारी ले सकते हैं।

टेक महिंद्रा को सत्यम बोर्ड में चार निदेशक नियुक्त करना है। सत्यम के लिए टेक महिंद्रा ने सबसे अधिक बोली लगाई थी और इसकी 31 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए उसे 22 अप्रैल तक 1756 करोड़ रुपए चुकाना है।