मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Silver prices rose for the sixth day, jumping by Rs 3,600 to Rs 2,92,600 per kg
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (21:29 IST)

Silver price : 6ठे दिन के चांदी के भावों में तेजी, 3600 रुपए उछलकर दाम 2,92,600 रुपए प्रति किलोग्राम

silver bricks
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को चांदी की कीमत लगातार छठे दिन रिकॉर्ड तेजी के साथ 3,600 रुपए उछलकर 2,92,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। स्टॉकिस्टों की लगातार लिवाली के बीच चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। हालांकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से नीचे आ गया और 1,100 रुपए घटकर 1,46,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा।
पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,47,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी ने सिर्फ 6 कारोबारी सत्रों में 20.16 प्रतिशत यानी 49,100 रुपए की जबरदस्त छलांग लगाई है। 8 जनवरी को चांदी 2,43,500 रुपए प्रति किलो थी। इतना ही नहीं, चांदी लगातार दूसरे साल सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अब तक करीब 22.4 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है।
सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपए फिसलकर 1,46,200 रुपएप्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले के सत्र में सोना 1,47,300 रुपए  प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
BMC Election Results : BMC चुनाव में जीत पर PM मोदी का पोस्‍ट- थैंक्यू महाराष्ट्र, विकास का विजन लोगों को पसंद आया