शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. PetrolDiesel, Petrol Diesel, IOC, Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata, पेट्रोल डीजल, आईओसी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (10:44 IST)

लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव - PetrolDiesel, Petrol Diesel, IOC, Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata, पेट्रोल डीजल, आईओसी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को लगातार 5वें दिन फिर से बढ़ गए। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल शनिवार को 30 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 88.44 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 94.93 रुपए हो गया जबकि कोलकाता में 29 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 89.73 रुपए प्रति लीटर हो गई।
 

चेन्नई में इसकी कीमत 26 पैसे बढ़ी और 1 लीटर पेट्रोल 90.70 रुपए का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 94 रुपए और चेन्नई में पहली बार 90 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 36 पैसे चढ़कर 78.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 38 पैसे बढ़कर 85.70 रुपए, चेन्नई में 34 पैसे बढ़कर 83.86 रुपए और कोलकाता में 37 पैसे बढ़कर 82.33 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। (वार्ता)
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 88.44 : 78.74
मुंबई : 94.93 : 85.70
चेन्नई : 90.70 : 83.86
कोलकाता : 89.73 : 82.33। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लोकसभा में निर्मला सीतारमण का दावा, बजट में रखी 'आत्मनिर्भर भारत' की भूमिका