शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. पेट्रोल डीजल के दाम 13वें दिन भी रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (10:56 IST)

पेट्रोल डीजल के दाम 13वें दिन भी रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel | पेट्रोल डीजल के दाम 13वें दिन भी रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को लगातार 13वें दिन स्थिर रहे।  देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल सोमवार को 90.40 रुपए और डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

 
15 दिन स्थिर रहने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने ग​त 15 अप्रैल को इनमें कटौती की थी। इसके बाद से फिर दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।  पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।  देश के 4 महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रहीं।
 
शहर का नाम पेट्रोल   डीजल (रुपए/लीटर)
 
दिल्ली 90.40 80.73
मुंबई 96.83 87.81
चेन्नई 92.43  85.75
कोलकाता 90.62 83.61। (वार्ता)