बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol-Diesel LPG Inflation price hike
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (08:34 IST)

दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम, LPG के साथ बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम, LPG के साथ बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम - Petrol-Diesel LPG Inflation price hike
नई दिल्ली। दिवाली से पहले जनता को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दामों के साथ एलपीजी सिलेंडर पर भी महंगाई ने डंक मारा है। नवंबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस के दाम बढ़ा (LPG Price Hike) दिए हैं। 
 
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 265 रुपए की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियाल गैस सिलेंडर की कीमत 1998 रुपए हो गई है, जो इससे पहले 1733 रुपए थी। 
मुंबई में 19 किलोग्राम के कमिर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1950 रुपए खर्च करने होंगे जबकि इससे पहले इसकी कीमत 1683 रुपये थी। कोलकाता में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 2073.50 रुपए का हो गया है, जबकि चेन्नई में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 2133 रुपए में मिलेगा।
 
लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : तेल के दाम हर रोज अपने नए रिकॉर्ड हाई को छू रहे हैं। लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर महीने में ही पेट्रोल 7 रुपए से ज्यादा और डीजल करीब 8 रुपए महंगा हुआ है। 
 
अक्टूबर में लगभग 24-25 दिन ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दाम बढ़ाए हैं। 1 नवंबर, 2021 को भी तेल कंपनियों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। जब देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 1 अक्टूबर से अब तक पेट्रोल के दाम 7.80 रुपए बढ़ गए हैं जबकि डीजल 8 रुपए महंगा हुआ है।
ये भी पढ़ें
दस्‍तक अभियान के तहत अब घर-घर जाकर होगा वैक्सीनेशन, आज से होगी शुरुआत