गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol Diesel
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 जून 2021 (09:34 IST)

पेट्रोल व डीजल और महंगे हुए, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

पेट्रोल व डीजल और महंगे हुए, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव | Petrol Diesel
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की महंगाई से फिलहाल आम लागों को राहत मिलती नहीं दिख रही। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को एक बार फिर इनके दाम बढ़ा दिए। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 13 पैसे तक महंगा हुआ। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 96.66 रुपए और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 87.41 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। कीमतों में बढ़ोतरी का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था।
 
दिल्ली में मई महीने के दौरान पेट्रोल 3.83 रुपए और डीजल 4.42 रुपए महंगा हुआ था। जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.43 रुपए और डीजल की कीमत 2.26 रुपए बढ़ चुकी है।
 
मुंबई में आज पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे और डीजल का 14 पैसे बढ़ा। वहां 1 लीटर पेट्रोल अब 102।82 रुपए का और डीजल 94।84 रुपए का हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 97.91 रुपए का और डीजल 12 पैसे महंगा होकर 92.04 रुपए का बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपए और डीजल की 13 पैसे बढ़कर 90.25 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।  पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गुजरात में बड़ा सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत