गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Jiofootball offers new smart phones
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (01:11 IST)

जियोफुटबॉल का धांसू ऑफ़र- नए स्मार्टफोन्स पर 2200 रु का कैशबैक

जियोफुटबॉल का धांसू ऑफ़र- नए स्मार्टफोन्स पर 2200 रु का कैशबैक - Jiofootball offers new smart phones
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने नया स्मार्टफोन खरीदकर जियो नेटवर्क से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए 2,200 रुपए के कैशबैक की पेशकश की है।


जियोफुटबॉल ऑफ़र : जियो नेटवर्क से जुड़ने वाले सभी नए स्मार्टफ़ोन पर 2,200 रु का इंस्टैंट कैश बैक मिलेगा। आज से लेकर 31 मार्च 2018 तक ग्राहक जब भी पहली बार 198/299 का रिचार्ज कराएगा, तब 50 रुपए के 44 वाउचर ग्राहकों के MyJio खाते में जमा हो जाएंगे। ये वाउचर Myjio पर आगामी 198/299 के रिचार्ज पर रिडीम किए जा सकते हैं।

जियोफुटबॉल ऑफ़र मौजूदा और नए दोनों तरह के जियो ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने पर काम करेगा। ऑफ़र 15 फरवरी, 2018 को या उसके बाद पहली बार जियो नेटवर्क पर सक्रिय लगभग सभी स्मार्टफोनों (सूची में शामिल) के लिए मान्य होगा और साथ ही 198/299 के पहले रिचार्ज को 31 मार्च 2018 को या उससे पहले किया जाना जरूरी है। स्मार्टफोन की सूची निम्नानुसार है -
 
LYF
 
Samsung
 
Xiaomi
 
Motorola
 
Micromax
 
Huawei
 
Nokia
 
10.or
 
Blackberry
 
Asus
 
Panasonic
 
LG
 
Intex
 
Alcatel
 
Comio
 
Jivi
 
Celkon
 
Swipe
 
Ziox
 
Zen
 
iVoomi
 
Centric